कलेक्टर ने शैक्षणिक संस्थानों और स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, सुधार के दिए निर्देश

नवीन दांदडें सुकमा ब्यौरो

सुकमा  कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने बुधवार को विकासखण्ड सुकमा के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक शाला देवकुपली, प्राथमिक शाला बुड़दी, आयुष्मान आरोग्य मंदिर झापरा तथा स्वास्थ्य केंद्र बुड़दी का निरीक्षण किया।

कलेक्टर श्री ध्रुव ने प्राथमिक शाला देवकुपली के निरीक्षण के दौरान शिक्षकों को कहा कि स्कूल खुल चुके हैं, विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए स्कूल भवन के मरम्मत कार्य शीघ्र कराने और स्वच्छता के लिए शौचालयों को नियमित उपयोग में लाए जाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री ध्रुव ने स्वास्थ्य केंद्र बुड़दी पहुंचकर वहां की स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति जानी। उन्होंने विशेष रूप से विद्युत व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए ताकि क्षेत्र के लोगों को निर्बाध रूप से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। आयुष्मान आरोग्य मंदिर झापरा में निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने परिसर की स्वच्छता व्यवस्था में सुधार करने, आवश्यक मरम्मत कराने और मरीजों के लिए बेहतर वातावरण बनाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री ध्रुव ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष रूप से ध्यान दें। उन्होंने कहा कि बच्चों की उपस्थिति से लेकर स्वास्थ्य केंद्रों में मिलने वाली सेवाओं तक प्रत्येक पहलू में सतर्कता बरती जाए ताकि ग्रामीण जनों को शासन की योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज