गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिंह उइके समीक्षा बैठक में पीएम आवास योजना की समीक्षा लापरवाही बरतने पर पंचायत सचिवों के वेतन पर रोक 

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल 

गरियाबंद/देवभोग – देवभोग विकास खण्ड में आज 13/03/2026 शुक्रवार को गरियाबंद कलेक्टर बीएस उइके ने विकास खण्ड स्तरीय समीक्षा बैठक अधिकारियों व पंचायत सचिवों की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक की गई। उक्त बैठक में कलेक्टर ने जल जीवन मिशन, आंगनबाड़ी भवन,पीएम आवास योजना कार्यों की समीक्षा के दौरान पीएम आवास योजना की कम प्रगति एवं कार्य अपूर्णता पर गहरी नाराजगी जताते हुए समय- सीमा पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य विकास एवं निर्माण कार्यों किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि लापरवाही बरती गई तो पंचायत सचिवों का वेतन रोका जाएगा। इस दौरान कलेक्टर ने जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि पूरी पारदर्शिता के साथ पीएम आवास निर्माण कार्य पूरे गुणवत्ता और समय-सीमा के भीतर पूर्ण करें। पंचायत सचिव प्रति दिन ग्राम पंचायतों में जाकर हितग्राहियों के आवास निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण कराएं।जिन सचिव द्वारा ग्राम पंचायत जाने में लापरवाही बरते हैं ऐसे सचिव के ऊपर कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि सुपेबेडा गांव के लिए जलप्रदाय योजना का काम युद्धस्तर पर जारी है और जल्द ही इसे पूरा किया जाएगा। बैठक में उन्होंने और भी यह बताया कि आवास में जुड़े हितग्राही कुछ लोग ठीक ढंग से बना रहे है तो वहीं कुछ लोग आवास का राशि को आहरण कर अन्य राज्यों को पलायन हो गये है। आवास योजना को लगातार शासन स्तर से भी समीक्षा हो।अमलीय सक्रीय होकर गंभीरतापूर्वक कार्य करें। पीएम आवास योजना अंतर्गत धीमी गति को सक्रिय होकर प्राथमिकता में कार्यों को पूर्ण करने के लिए टैगिन भी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर उईके ने क्षेत्र में जल जीवन मिशन, पीएम सड़क,व अन्य सभी विभागों की विस्तृत समीक्षा बैठक में नगर पंचायत सीएमओ, कृषि विभाग तथा पंचायत सचिवों के ऊपर भारी नाराजगी जताई। और उन्होंने कहा कि कार्य में तेजी से प्रगति लाए यदि कार्य धीमी गति से चलती है तो संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारीयों को तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज