छिंदगढ़ ग्राम पंचायत में हर्षोल्लास से मनाया गया मितानिन दिवस, सभी मितानिन दीदीयों का हुआ सम्मान

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

सुकमा – ब्लॉक मुख्यालय स्थित ग्राम पंचायत छिन्दगढ़ में आज मितानिन दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के समस्त मितानिन दीदी माताएं उपस्थित रहीं। ग्राम पंचायत द्वारा सभी मितानिनों को साड़ी और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में पंचायत के सभी वार्ड पंच, सरपंच, उपसरपंच तथा अन्य जनप्रतिनिधि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

मितानिनों ने स्वास्थ्य सेवाओं में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका और जिम्मेदारियों को रेखांकित करते हुए ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया।

ग्राम पंचायत के द्वारा किया गया यह सम्मान समारोह मितानिन दीदीयों के महत्वपूर्ण योगदान को समर्पित रहा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज