राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल
गरियाबंद – गरियाबंद जिले के देवभोग विकास खण्ड में बीते कुछ दिनों बाद विकास खण्ड गाड़ा समाज पदाधिकारियों महिला मोर्चा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष,सचिव व कोषाध्यक्ष को शपथ ग्रहण समारोह संपन्न के पश्चात् बसना समाज के नव मनोनित अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल चौहान को राज्य सरकार ने बनाई। इस खुशी अवसर पर कांदा डोंगर परिक्षेत्र देवभोग विकास खण्ड गाड़ा समाज के अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने गुलदस्ते देकर सम्मानित करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आत्मीय स्वागत किया गया। साथ में रायपुर संभाग स्तरीय गाड़ा समाज की बैठक अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष रामलाल चौहान के गृह ग्राम में आयोजित किया गया। बैठक शुभारंभ करने से पहले संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की छाया चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा अर्चना किया गया। तत् पश्चात् पुनः अतिथियों व स्वजातीय बंधुओं का आत्मीय स्वागत किया गया, तथा उन्हें बड़ी आदरतापूर्वक कुर्सियों पर पदासीन किया गया। संभागीय समीक्षा बैठक केएल चौहान व तेजराम जगदले प्रांतीय अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित किया गया था, जिसमें सामाजिक गतिविधियां, समाज की एक जुटता व अन्य विषयों पर चर्चा परिचर्चा की गई। इस अवसर पर कांदा डोंगर परिक्षेत्र देवभोग के विकास खण्ड गाड़ा समाज अध्यक्ष शेष नारायण सोनवानी ने कहा कि एकता में बड़ी ताकत होती है, ऐसे मौके पर सामाजिक एकजुटता जरूरी है।
के एल चौहान पूर्व कलेक्टर व प्रदेश संरक्षक ने बताया कि समाज को गति की दिशा में लाने के लिए सामाजिक कुरीतियां, रुढ़िवाद व अंध विश्वास को त्याग करना होगा। इस अवसर पर बसना समाज के अध्यक्ष व अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष रामलाल चौहान, के एल चौहान प्रांतीय संरक्षक एवं पूर्व कलेक्टर, तेजराम जगदले प्रांतीय अध्यक्ष व जिला शिक्षा अधिकारी तथा कांदा डोगर परिक्षेत्र देवभोग के विकास खण्ड गाड़ा समाज अध्यक्ष शेष नारायण सोनवानी, सचिव यशवंत कुमार बघेल व अन्य सभी जेष्ठ श्रेष्ठ वरिष्ठ समाजसेवी पदाधिकारियों की उपस्थिति सराहनीय रहा है।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है






