पार्षद की मांग पर वार्ड नं 07 और 03 में खुलेगा राशन दुकान, शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालन हेतु आवेदन 16 जून तक आमंत्रित

कसडोल। बीते दिवस नगर पंचायत कसडोल के पार्षद भानु प्रताप साहू और नीरज साहू ने खाद्य अधिकारी सहित एसडीएम कसडोल को ज्ञापन सौंपकर राशन दुकान खोलने की मांग किया था जिसपर अब प्रशासनिक कार्रवाई के बाद कलेक्टर दीपक सेानी के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कसडोल रामरतन दुबे द्वारा ईश्तहार जारी किया गया है, आपको बता दे कि एसडीएम कसडोल द्वारा जारी ज्ञापन के अनुसार छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के कंडिका 9(4) के प्रावधानो के तहत नगर पंचायत कसडोल के वार्ड नं 03 और 07 हड़हापारा में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु आवेदन 16 जून 2025 तक आमंत्रित किया गया है। शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु इच्छुक स्थानिय नगरीय निकाय, महिला स्व सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति, अन्य समितियॉ एवं वन सुरक्षा समिति अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कसडोल में 16 जून 2025 तक कार्य दिवस में कार्यालयीन समय में निर्धारित प्रारूप में दस्तावेज आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।

निर्धारित समयावधि पश्चात् प्राप्त आवेदन अथवा अपूर्ण आवेदन एवं दस्तावेज रहित आवेदन पत्रों पर विचार नही किया जाएगा। इधर राशन दुकान खुलने की जानकारी के बाद वार्डवासियों ने पार्षद भानु प्रताप साहू और नीरज साहू को धन्यवाद देकर आभार जताया है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज