पी.एम. श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय, कोंटा में दादा जोकाल का आत्मीय अभिनंदन

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा – आज पी.एम. श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय, कोंटा में प्रख्यात शिक्षाविद्, भाषा-प्रेमी एवं आदिवासी भाषाओं के संरक्षणकर्ता दादा जोकाल उर्फ़ सिकंदर ख़ान का आत्मीय एवं गरिमामय स्वागत-अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी पी. श्रीनिवास, प्राचार्य बी.एल. औरसा, प्रधान अध्यापक टी. श्रीनिवास वासु सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी ने दादा जोकाल का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया।

दादा जोकाल सिकंदर ख़ान छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं आदिवासी भाषाओं के संरक्षण हेतु समर्पित व्यक्तित्व हैं। उन्होंने हल्बी, गोंडी जैसी आदिवासी भाषाओं के संरक्षण तथा बहुभाषी शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। आदिवासी बच्चों को उनकी मातृभाषा में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लिखी गई उनकी अनेक पुस्तकें राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा प्रकाशित की गई हैं, जिनका उपयोग प्राथमिक विद्यालयों में किया जा रहा है।

सेवानिवृत्त सहायक परियोजना समन्वयक के रूप में दादा जोकाल ने विशेष रूप से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा सुधार हेतु निरंतर सक्रिय भूमिका निभाई है। अपने उद्बोधन में उन्होंने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए शिक्षा का महत्व, मातृभाषा की शक्ति तथा संस्कृति से जुड़ी शिक्षा पर प्रेरक विचार साझा किए।

निस्संदेह, दादा जोकाल सिकंदर ख़ान ने शिक्षा को माध्यम बनाकर छत्तीसगढ़ के आदिवासी समुदायों की भाषा, संस्कृति एवं पहचान को सहेजने और सशक्त बनाने का अनुकरणीय कार्य किया है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज