प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर झाखरपारा मण्डल भाजपाइयों ने मोदी के दीर्घायु उत्तम स्वास्थ्य उज्जवल भविष्य हेतु जगन्नाथ मंदिर में भव्य महाआरती का हुआ आयोजन 

राजधानी से जनता तक/चरण सिंह क्षेत्रपाल 

 

 

 

देवभोग – 10 जून 2026 दिन- बुधवार ,समय प्रातः काल 9.00 बजे स्थान श्री श्री जगन्नाथ मंदिर झाखरपारा में राष्ट्रीय कार्यक्रम ‘बढ़ता भारत ‘बदलता भारत’ के 12 वर्ष से विश्वास के विकास एवं जन कल्याण के हित में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश के नेतृत्व व जिला संगठन के निर्देशानुसार देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष पूर्ण होने पर 10 जून 2026, दिन -बुधवार को मोदी जी के लगातार सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले भारत देश के निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के ऐतिहासिक अवसर पर महाआरती एवं सामूहिक प्रार्थना का आयोजन कर भाजपा मंडल झाखरपारा में श्री श्री जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर देश की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य दीर्घायु एवं राष्ट्र की निरंतर प्रगति हेतु , भाजपा मंडल झाखरपारा के मंडल के भाजपाइयों ने श्री श्री जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना व प्रार्थना किये गए ,जिसमें प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी मंडल झाखरपारा में ‘ बढ़ता भारत बदलता भारत’ विश्वास के विकास एवं जन कल्याण के हित में उक्त कार्यक्रम को सफल बनाया गया।

 

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से झाखरपारा मण्डल अध्यक्ष भगवानों बेहरा, महामंत्री द्वय विनोद कुमार यादव,पदुलोचन जगत जिला उपाध्यक्ष, सीता राम यादव पूर्व मंडल अध्यक्ष, दुबराज यादव सहकारी समिति झिरीपानी प्राधिकृत अधिकारी, सहित मंडल के सभी मोर्च प्रकोष्ठ, जेष्ठ, श्रेष्ठ, कर्मठ व समर्पित कार्यकर्ता की उपस्थिति सराहनीय रहा है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज