राजधानी से जनता तक कोरबा| बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत नवाडीह के जंगल में रविवार रात मिले शव के मामले में नया मोड़ सामने आया हैं। सोमवार को बड़ी संख्या में परिजनों के साथ स्थानीय लोग थाना बालकों पहुंचे एवं मामले में निष्पक्ष कार्यवाही जांच एवं कार्यवाही की मांग करने लगे हैं . परिजनों ने पूरे मामले में गंभीर आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई हैं। एवं आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की जा रही हैं।

परिजनों ने पूरे मामले में हत्या की आशंका जताते हुए एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना हैं की युवती को नेवारटिकरा निवासी युवक अपने साथ लेकर गया था, और पूरे मामले में उसकी भूमिका संदिग्ध हैं। परिजनों ने पूरे मामले में युवक पर हत्या का शक जताते हुए युवक पर कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।
इधर पुलिस ने पूरे मामले में परिजनों को निष्पक्ष जांच एवं कार्यवाही करने का आश्वासन दिया हैं। पुलिस का कहना है शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया हैं। रिर्पोट एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों समेत आवश्यक वैधानिक प्रक्रियाओं के जांच की जाएगी।मामले में हर पहलुओं की सूक्ष्मता के साथ जॉच जारी हैं।

बता दे कि रविवार रात को बालको थाना क्षेत्र के नवाडीह के जंगल में युवती का शव प्राप्त हुआ था, युवती बीस दिनों से कुसमुंडा थाना क्षेत्र के भैरोताल क्षेत्र से गुमशुदा थीं जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थीं। जिसके पास से संदिग्ध जहर की शीशी भी प्राप्त हुई थीं। बहरहाल मामले में पुलिस की जाँच जारी हैं।
Author: Sangam Dubey
छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com






