मन की बात’ समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला जनआंदोलन बन चुका है-वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर, 28 जून 2026 / मन की बात’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हर महीने प्रसारित किया जाने वाला एक गैर-राजनीतिक रेडियो कार्यक्रम है l इसका मुख्य उद्देश्य आम जनता के साथ संवाद स्थापित करना और देश के कोने-कोने में समाज, राष्ट्रहित और पर्यावरण के लिए निस्वार्थ काम करने वाले गुमनाम नायकों व उनकी प्रेरणादायक कहानियों को उजागर करना है l

वन मंत्री एवं सुकमा जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने रविवार को सुकमा जिले के मड़ईगुड़ा वन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य सुश्री दीपिका सोरी, कलेक्टर श्री अमित कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री किरण चव्हाण, डीएफओ श्री अक्षय भोंसले सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, युवा और बच्चे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के बाद वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि ‘मन की बात’ आज केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाला जनआंदोलन बन चुका है। इसके माध्यम से देशभर में समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, नवाचार और राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करने वाले लोगों को पहचान मिल रही है तथा नागरिकों को विकास की यात्रा में सहभागी बनने की प्रेरणा मिल रही है। उन्होंने कहा कि इस बार प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी तकनीक, वैज्ञानिक सोच, नवाचार और जनभागीदारी पर विशेष जोर दिया। स्वदेश में निर्मित सी-295 (C-295) सैन्य परिवहन विमान का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में तेजी से आत्मनिर्भर बन रहा है, जो प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व की बात है।

वैज्ञानिक सोच अपनाने, अनुसंधान और नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देने का संदेश दिया

वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना सहित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की। साथ ही वैज्ञानिक सोच अपनाने, अंधविश्वास से दूर रहने तथा अनुसंधान और नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह संदेश विशेष रूप से युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।
वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाए। उन्होंने ग्रामीणों से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भरता, सामाजिक समरसता और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़कर अपने गांव के विकास में योगदान देने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री धनीराम बारसे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण किया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज