मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 6 जुलाई को पंडरिया में करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण एवं छात्राओं के लिए नि:शुल्क बसों का शुभारंभ, महतारी अलंकरण सम्मान समारोह में होंगे शामिल

राजधानी से जनता तक जिला प्रमुख पवन तिवारी कबीरधाम 

कवर्धा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 6 जुलाई, रविवार को कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड के एकदिवसीय दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:55 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे* तथा दोपहर 12:00 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगे, जहां से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 12:40 बजे सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना हेलीपेड, पंडरिया में आगमन करेंगे।

 

मुख्यमंत्री साय दोपहर 12:45 बजे स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल परिसर पंडरिया पहुंचेंगे। यहां दोपहर 12:45 से 1:45 बजे तक महतारी अलंकरण सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्र की महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही क्षेत्र में निर्मित एवं स्वीकृत विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन और महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए 5 नि:शुल्क बसों के संचालन का शुभारंभ करेंगे। इस योजना का उद्देश्य छात्राओं की उच्च शिक्षा तक सरल पहुंच सुनिश्चित करना है। इसके पश्चात दोपहर 1:45 से 2:25 बजे तक समय आरक्षित रहेगा।

 

मुख्यमंत्री दोपहर 2:25 बजे स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे तथा 2:30 बजे पुनः पंडरिया हेलीपेड पहुंचकर रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 3:10 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर तथा 3:15 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज