रजत जयंती समारोह का भावुक समापन, गरियाबंद पुलिस ने किया “एक शाम शहीदों के नाम” देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन

पत्रकार-थनेश्वर बंजारे

गरियाबंद-:रजत जयंती 2025-26 समारोह के समापन अवसर पर गरियाबंद पुलिस द्वारा पुलिस लाइन गरियाबंद में “एक शाम शहीदों के नाम” शीर्षक से भव्य देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस गरिमामय आयोजन में जिले के कलेक्टर श्री बी.एस. उईके, पुलिस अधीक्षक श्री वेदव्रत सिरमौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरेन्द्र पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्री रिखी यादव, डीएसपी लितेश सिंह, एसडीओपी निशा सिन्हा, डीएसपी गरिमा दादर, डीएसपी गोपाल वैश्य, डीएसपी मंजूलता राठौर सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 3:00 बजे किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को शहीदों के बलिदान से अवगत कराना तथा उनमें राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर शहीदों को नमन किया गया। वहीं कराओके गीत समूह द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री बी.एस. उईके एवं पुलिस अधीक्षक श्री वेदव्रत सिरमौर ने अपने संबोधन में कहा कि यह आयोजन उन वीर सपूतों के प्रति एक छोटी सी श्रद्धांजलि है, जिन्होंने देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। मातृभूमि की रक्षा हेतु अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को सदैव स्मरण किया जाएगा।

कार्यक्रम का समापन देशभक्ति के नारों एवं शहीदों के सम्मान में मौन धारण कर किया गया, जिससे पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत हो उठा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज