रायपुर में पुलिस मित्रों का एकदिवसीय सम्मेलन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम 21 जनवरी को

राजधानी से जनता तक रायपुर पुलिस विभाग द्वारा जिले के सभी पुलिस मित्र बंधुओं के लिए एकदिवसीय सम्मेलन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 21 जनवरी 2026 को दोपहर 3 बजे से किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शांति सरोवर, विधानसभा रोड, भवन मार्ग, रायपुर में आयोजित होगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय होंगे। वहीं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी कार्यक्रम में विशिष्ट रूप से उपस्थित रहेंगे। विशेष अतिथियों के रूप में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी)  अरुण देव गौतम, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक  प्रदीप गुप्ता एवं पुलिस महानिरीक्षक (आईजी)  अमरेश मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

सम्मेलन में जिले के सभी पुलिस मित्रों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। साथ ही सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी पुलिस मित्रों को हेलमेट भी वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और समाज के बीच समन्वय को और अधिक सशक्त बनाना तथा पुलिस मित्रों को आधुनिक सुरक्षा व सेवा संबंधी प्रशिक्षण से लैस करना है।

कार्यक्रम में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में मार्गदर्शन एवं विचार-विमर्श भी किया जाएगा। विचार एवं मार्गदर्शन डॉ. लाल उमेद सिंह (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला रायपुर द्वारा दिया जाएगा।

आयोजकों ने सभी पुलिस मित्र बंधुओं से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

ISHWAR NAURANGE
Author: ISHWAR NAURANGE

🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज