सांसद महेश कश्यप ने किया 46 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास 

ग्रामीणों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध -सांसद श्री कश्यप

नवीन दांदडें जिला प्रमुख 

सुकमा/ बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप सोमवार को छिंदगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत उरमापाल में आयोजित लोकार्पण शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। जिलास्तरीय कार्यक्रम उरमापाल में सीसी सड़क चौक से स्कूल तक एवं 2 मीटर पुलिया सहित जिसकी लागत 19.99 लाख रुपये और नवीन हाईस्कूल गुम्मा में बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य 440 मीटर जिसकी लागत 26.14 लाख रुपये का लोकार्पण किया गया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सांसद श्री महेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जनजातीय वर्ग के समग्र विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण हो रही है। उनके नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर निरन्तर अग्रसर है। प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री साय के सुशासन में छत्तीसगढ़ राज्य में भी हर वर्ग हर क्षेत्र का विकास हो रहा है। गांव गांव में पक्का मकान बन रहा है, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन से महिलाओं को बहुत राहत मिली है। महतारी वंदन योजना से 70 लाख माताओं-बहनों को 1000 रुपये प्रतिमाह दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से किसानों का कल्याण हो रहा है। जन जन तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। दूरस्थ वनांचलों में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं और शिविर लगाकर ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के सभी जिलों का दौरा किया। सुशासन तिहार और समाधान शिविर से जनकल्याण की बुनियाद लिखी गई। जनजाति गौरव वर्ष में आयोजित धरती आबा विकास कार्यक्रम भी जनकल्याणकारी योजनाओं में से एक है। उरमापाल के कार्यक्रम के पश्चात बस्तर सांसद श्री कश्यप छिंदगढ़ पहुंचे और यूको बैंक के नए भवन का शुभारंभ किया।  कार्यक्रम में महिला आयोग की सदस्य सुश्री दीपिका सोरी, सांसद प्रतिनिधि श्री अरुण सिंह भदौरिया, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री धनीराम बारसे, जिला पंचायत सदस्य श्री हुंगाराम मरकाम, सरपंच उरमापाल श्री देवाराम मरकाम, सरपंच गुम्मा श्रीमती विमला नाग, श्री सोयम मुका, श्रीमती पार्वती प्रधानी , मंडल अध्यक्ष चिरंजीवी मांडवी, मंडल महामंत्री बलिराम नेगी तथा मंडल महामंत्री डॉ जितेंद्र सिंह बघेल अन्य जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज