04 वर्षीय गुमशुदा बालक लव कुमार कश्यप बिलासपुर में मिला, पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में रातभर चले सर्च ऑपरेशन ने दिलाया परिजनों को चैन

जांजगीर-चांपा: थाना मुलमुला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पकरिया से गुम हुए 04 वर्षीय मासूम बालक लव कुमार कश्यप, जो मानसिक रूप से कमजोर है और बोल नहीं सकता, को पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में चलाए गए त्वरित और प्रभावी सर्च ऑपरेशन के माध्यम से रातभर के भीतर सकुशल खोज लिया गया। लव कुमार कश्यप को बिलासपुर के सेवा भारती मातृ छाया (शिशु गृह) में सुरक्षित पाया गया है।

बुधवार सुबह लगभग 11 बजे जब बालक अपने घर से अचानक लापता हो गया, तो पूरे परिवार में हड़कंप मच गया। जैसे ही मामले की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई, पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा स्वयं गुमशुदा बालक के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचे और घटना की विस्तृत जानकारी ली। बालक की मानसिक स्थिति को देखते हुए मामले को अति गंभीर मानते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल खोजबीन शुरू करवाई गई।

 

पुलिस की तत्परता, साइबर टीम की तकनीकी सहायता, और स्थानीय सूचना तंत्र की सजगता के चलते यह जानकारी प्राप्त हुई कि एक अज्ञात बालक को बिलासपुर के सेवा भारती मातृ छाया (शिशु गृह) में रखा गया है, जो लव कुमार से मेल खाता है। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुलमुला श्री पारस पटेल के नेतृत्व में एक टीम रात में ही रवाना कर दी गई। यह मामला न केवल पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता को दर्शाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि सही नेतृत्व और समन्वय से किसी भी मुश्किल कार्य को शीघ्रता से सुलझाया जा सकता है। बालक के सकुशल मिलने की खबर से परिजनों सहित पूरे गांव में राहत और खुशी की लहर दौड़ गई है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज