12 साल विश्वास विकास और जनकल्याण के मंडल के भाजपाइयों ने घर-घर जाकर लोगों को सरकार की उपलब्धियों विभिन्न योजनाओं की दी जानकारी, ग्रामीण प्रदर्शनी कार्यक्रम से हुए रूबरू 

राजधानी से जनता तक/चरण सिंह क्षेत्रपाल 

 

 

देवभोग – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी मंडल झाखरपारा में मंडल स्तरीय विकास प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल विश्वास के, विकास और जनकल्याण के अहम विषयों पर आयोजित इस प्रदर्शनी में केन्द्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और ऐतिहासिक उपलब्धियों को आकर्षित ढंग से जनता के बीच में प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, भाजपा कार्यकर्ता, व सरकार की योजनाओं में लाभान्वित सभी ग्रामीण हितग्राही केन्द्र व राज्य सरकारों द्वारा संचालित महात्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्राप्त की । प्रदर्शनी के माध्यम से पिछले 12 वर्षों में देश में हुए विकास कार्यों , बुनियादी ढांचे के विस्तार , गरीब कल्याण योजनाओं और आत्मनिर्भरता भारत संकल्प को विस्तार से चर्चा किया गया।

 

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर सामुहिक चर्चा से रूबरू हुए आम जनता

 

 

मंडल झाखरपारा में उक्त कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों के समक्ष प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्जवला योजना,जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, जन-धन योजना, पीएम मुद्रा योजना, सहित अन्य सभी जनहित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों की सफलता की कहानियां और अनुभवों को भी प्रदर्शित किया गया। जिसमें लोगों को योजनाओं के जमीनी प्रभाव की जानकारी मिली। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवानों बेहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का उद्देश्य योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है, और इसी संकल्प के साथ निरंतर कार्य किया जा रहा है। आज करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव सरकार की नीतियों और योजनाओं की सफलता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है और भाजपा लगातार जन-जागरूकता अभियान चला रही है , चुकी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

 

भाजपा जिला उपाध्यक्ष पदुलोचन जगत ने आगे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व पटल पर अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए किसान सम्मान निधि, गरीबों के लिए आवास महिलाओं के लिए उज्जवला योजना और युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर पर उपलब्ध कराकर केन्द्र सरकार ने समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने का कार्य किया है।यह विकास प्रदर्शनी आमजन को उपलब्धियों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम है।

 

 

ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब और किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया

 

 

भाजपा जिला उपाध्यक्ष पदुलोचन जगत ने बताया कि केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं ने गांव गरीब किसान, महिला और युवाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है, प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से लाखों परिवारों को पक्के मकान मिले हैं, जबकि आयुष्मान भारत ने गरीब परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराकर केन्द्र सरकार ने समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने का कार्य किया है। यह विकास प्रदर्शनी कार्यक्रम आमजनों को इन उपलब्धियों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम है।

 

विकसित भारत संकल्प का दिया संदेश

 

झाखरपारा मण्डल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनी कार्यक्रम के माध्यम से विकसित भारत संकल्प को साकार करने हेतु जनभागीदारी और जन-जागरूकता बढ़ाने को संदेश दिया गया। उपस्थित आम नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर केन्द्र सरकार की उपलब्धियों तथा विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।

 

 

भारी संख्या में ग्रामीण जनता और पार्टी के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सराहनीय रहा ।

उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी मंडल झाखरपारा अध्यक्ष भगवानों बेहरा, महामंत्री द्वय विनोद कुमार यादव, जिला पंचायत सदस्य देशबंधु नायक, जिला उपाध्यक्ष पदुलोचन जगत, भूतपूर्व मंडल अध्यक्ष सीताराम सिन्हा, जदू राम यादव व अन्य सभी जेष्ठ, श्रेष्ठ, वरिष्ठ कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है