26 नवम्बर को व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा संविधान दिवस

सुकमा में एक वर्ष तक चलेगा “हमारा संविधान–हमारा स्वाभिमान” पर्व

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

सुकमा। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप 26 नवम्बर को संविधान दिवस जिले में व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा। कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने सभी विभागों को इस दिवस को भव्य और सार्थक तरीके से आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला पंचायत सीईओ श्री मुकुन्द ठाकुर ने सभी विभाग प्रमुखों को विस्तृत दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। इस वर्ष संविधान अपनाए जाने के 75 वर्ष पूर्ण होने पर “हमारा संविधान–हमारा स्वाभिमान” विषय पर पूरे एक वर्ष तक विशेष उत्सव आयोजित किया जाएगा

जिला स्तर पर प्रमुख आयोजन

जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में 22 भाषाओं में सामूहिक रूप से प्रस्तावना का वाचन किया जाएगा।

(संदर्भ: www.constitution75.com व MyGov.in)

संविधान पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का आयोजन।

(डिजिटल सामग्री www.constitution5.com के डाउनलोड सेक्शन में उपलब्ध)

संविधान दिवस फिल्म की स्क्रीनिंग।

 

ऑनलाइन संविधान क्विज में जनभागीदारी बढ़ाने गतिविधियाँ।

(MyGov.in)

गांव–गांव में गूँजेगी प्रस्तावना

कलेक्टर श्री ध्रुव ने निर्देश दिए हैं कि जिला मुख्यालय से लेकर तहसील, पंचायत और गांवों तक—

बड़े पैमाने पर प्रस्तावना पाठ कराया जाए।

पाठ के वीडियो रिकॉर्ड कर कैंपेन वेबसाइट पर अपलोड किए जाएँ।

प्रस्तावना कई भाषाओं में ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई है ताकि हर नागरिक सुविधा से इसमें भाग ले सके।

शपथ समारोह और विशेष गतिविधियाँ

22 भाषाओं में डिजिटल माध्यम से शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

स्कूलों और कॉलेजों में संविधान को समर्पित विशेष असेंबली आयोजित होगी।

स्कूलों, पंचायत भवनों, सहकारी संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर प्रस्तावना की वॉल आर्ट बनाई जाएगी।

प्रस्तावना के बॉर्डर डिजाइन की ओपन फाइल www.constitution75.com/download से डाउनलोड की जा सकती है।

प्रदर्शनी, फिल्म, लोगो सहित अन्य सामग्री www.constitution5.com पर उपलब्ध है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज