झाराबाहाल में 4 नवम्बर से आयोजित भागवत कथावाचक योगिराज पाण्डेय को माता भाई बहनों ने पांव पखार कर किया आत्मीय स्वागत

जिला संवाददाता-चरण सिंह क्षेत्रपाल /राजधानी से जनता तक

देवभोग -झाराबहाल में आयोजित भागवत सप्ताह शुरू,भव्य कलश यात्रा निकाली गई,कथावाचक योगिराज पाण्डेय ने किया नगर भ्रमण,जगह जगह पांव पखार किया गया आत्मीय स्वागत।पहले दिन कथा वाचक ने सुनाया गौकरन कथा और भागवत महत्तम।
झाराबहाल ग्रामीण और कौशिक परिवार के तत्वाधान में किए जा रहे भागवत सप्ताह का आज शुभारंभ धूम धाम से हुआ।आयोजन के पहले दिन वेदी पूजन, गौकरण कथा,भागवत महत्तम,कलयुग जन्म की कथा सुनाई गई।आयोजन का समापन 10 नवंबर को पूर्णाहुति के साथ होगा।कथा में जजमान कर्ता के रूप में सेवा निवृत्त पंचायत सचिव रामकुमार कौशिक एवं उनकी धर्मपत्नी भारती कौशिक ने संकल्प ग्रहण किया। ग्राम की महिलाएं भारी संख्या में कलश यात्रा में शामिल हुए।यात्रा में साथ साथ चल रहे कीर्तन मंडली और घंट शंख की गूंज से नगर का माहौल भक्तिमय हो गया।जगह जगह आतिशबाजी किया गया। झाराबहाल से निकली यात्रा राजापारा स्थित तालाब पहुंच कलश जल लिया। यात्रा में शामिल सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित रामानुज योगिराज पाण्डेय का आयोजक परिवार के अलावा ग्रामीणों ने आत्मीय स्वागत किया। कलश यात्रा के साथ साथ चल रहे कथा वाचक का जगह जगह पांव पखार,फूल बरसा कर आत्मीय स्वागत किया गया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज