भाजपा बूथ लेवल चुनाव को लेकर शक्ति केंद्र सितलीजोर में प्रभारी पदुलोचन सिंह मरकाम ने की पदाधिकारियों से कि गई विशेष चर्चा

राजधानी से जनता तक जिला संवाददाता-चरण सिंह क्षेत्रपाल, गरियाबंद

गरियाबंद – भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय व जिला मंडल के निर्देशन पर भाजपा मंडल देवभोग के शक्ति केंद्र सितलीजोर में भारतीय जनता पार्टी को लेकर कार्य शाला का आयोजन किया गया। इस कार्य शाला में मुख्य रूप से संगठन पर्व 2024 के चुनाव को लेकर विशेष चर्चा कि गई। जिसमें मंडल के चुनाव प्रभारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य व बूथ के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान आने वाले समय में होने वाली बूथ स्तरीय चुनावी रूप रेखा तैयार की गई। उन्होंने यह बताया कि आने वाले दिनों में सभी बूथों में जाकर प्रमुखों द्वारा चुनाव कराया जाएगा।हर बूथ पर लोगों का टीम बनाई जाएगी। चुनाव में अधिकतर महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही चुनाव से संबंधित सभी पहलुओं पर विस्तार रूप से चर्चा किया गया। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राज्य सरकार विष्णु देव साय के नेतृत्व में विविध जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही है।जिनका लाभ अंतिम पंक्ति के लोगों तक पहुंच रहा है। लोगों का सुधरता जीवन स्तर इस बात पर आधारित है। आगे उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनना केवल राजनीतिक से जुड़ाव हीं नहीं है, बल्कि यह एक विचारणीय विषय से लगाव रखने वाली पहलू है। जिसके द्वारा हर नागरिक अपने परिवार, समाज और राष्ट्र सेवा को नई दिशा व ऊंचाईयों तक पहुंचाने में अहम योगदान देने में सहायक होते हैं। आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रभारी पदुलोचन मरकाम, पुनीत राम यादव शक्ति केंद्र प्रभारी, चंद्रिका पटेल शक्ति केंद्र संयोजक, कुंदन बीसी शक्ति केंद्र सहसंयोजक, नरेन्द्र नागेश बूथ अध्यक्ष क्रमांक 237,सोदन राम बूथ अध्यक्ष क्रमांक 238, मोहन साहू बूथ अध्यक्ष क्रमांक 239, जादवो राम यादव बूथ अध्यक्ष क्रमांक 240, बूथ स्तर के कार्यकर्ता मारकंय साहू, सहदेव धावड, श्रवण कुमार दुर्गा,भकचंद ध्रुवा, मोहन पटेल, प्रदुम्न बेहरा, ललित राम पटेल, राजेश कुमार यादव सहित अन्य सभी ग्रामीण जेष्ठ श्रेष्ठ वरिष्ठ कार्यकर्ता व जनता भी शामिल हुए।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज