PM मोदी को मारने की साजिश!, हथियार भी थे तैयार; अलर्ट मोड पर पुलिस

राजधानी से जनता तक । नई दिल्ली । मुंबई पुलिस के कंट्रोल नंबर पर पीएम मोदी को मारने की साजिश का कॉल आया है। जिसमें पीएम के खिलाफ साजिश की बात कही गई है। इस मामले को लेकर पुलिस ने एक महिला को भी हिरासत में लिया है। मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को फोन आया था, जिसमें कॉलर ने पीएम मोदी का जिक्र किया था। कॉलर का दावा है कि पीएम मोदी को मारने का प्लान तैयार था और हथियार भी तैयार थे। खबर है कि पुलिस इस मामले में FIR दर्ज करने जा रही है और कॉलर को ट्रेस कर रही है। इस संबंध में पुलिस ने एक महिला को भी गिरफ्तार किया है। प्रथम दृष्टया वह पारिवारिक कारणों के चलते परेशान नजर आ रही है।

सलमान के लिए मिल चुकी है धमकी
कुछ दिन पहले ही मुंबई के ट्रैफिक कंट्रोल रूम में सलमान के लिए धमकी भरा मैसेज आया था। ये धमकी रात करीब 12:00 बजे मिली। मैसेज में ‘सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई’ पर एक गाने का जिक्र किया गया है। एक महीने के अंदर गाना लिखने वाले को मार दिया जाएगा, धमकी देते हुए कहा गया कि गाना लिखने वाले की हालत ऐसी हो जाएगी कि वह अपने नाम से गाना नहीं लिख पाएगा। अगर सलमान में हिम्मत है तो वह उन्हें बचाएं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज