बालको वनपरिक्षेत्र में हाथियों का दल कर रहा विचरण: लगभग एक दर्जन हाथियों ने जंगल में डाला डेरा, कॉफी प्वाइंट, बेला आदि मार्ग में जाने से हो जाए सावधान

कोरबा के बालको वनपरिक्षेत्र में हाथियों की दस्तक से ग्रामीण दहशत में है, ग्रामीणों के साथ वन विभाग भी सतर्क हो गया है। बता दे कि गुरुवार को बालको वन परिक्षेत्र में लगभग एक दर्जन हाथियों का दल विचरण कर रहा है।

हाथियों का दल केसलपुर क्षेत्रों से गुजर अब बेला गांव के जंगल में विचरण कर रहा है। हाथियों की सूचना मिलते ही ग्रामीणों भी दहशत का माहौल है। वन विभाग को हाथियों के पैरों के निशान मिले है, जिसके सहारे हाथियों की ट्रेसिंग जारी है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अनावश्यक रूप से जंगल में जाने से बचने की सलाह जारी की है। फ़िलहाल बालको वनपरीक्षेत्र अधिकारी अपने दल के साथ हाथियों की मॉनिटरिंग करते हुए लगातार ग्रामीणों को सतर्क करने का कार्य कर रहे है। बता दें कि उक्त क्षेत्रों में लगातार हाथियों की आवाजाहि बनी रहती है।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज