बैताल रानी मंदिर को मिलेगा पर्यटन रूप, कलेक्टर ने किया निरीक्षण

 

छुईखदान, । विकासखंड छुईखदान के ऐतिहासिक और आस्था का प्रतीक माता बैताल रानी मंदिर के पर्यटन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। आज कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चंदवाल ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और इसके सुव्यवस्थित विकास की रूपरेखा तय की।

 

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मंदिर पहुंचकर माता बैताल रानी के दर्शन किए तथा मंदिर के पुजारी से मंदिर की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, धार्मिक मान्यताओं और जनआस्था से जुड़ी जानकारियाँ प्राप्त कीं। उन्होंने मंदिर को क्षेत्रीय पर्यटन के केंद्र के रूप में विकसित करने पर विशेष बल दिया।

 

कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल को निर्देश दिए कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मचान एवं बेंच की व्यवस्था की जाए। साथ ही, मंदिर मार्ग में स्थित पेड़ों को सजावट एवं रंग-रोगन कर सौंदर्यीकरण किया जाए, जिससे पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके।

 

उन्होंने कहा कि “बैताल रानी मंदिर न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह स्थानीय संस्कृति और लोकआस्था का जीवंत प्रतीक भी है। इसके संरक्षण और विकास से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।”

Deendayal Yadu
Author: Deendayal Yadu

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज