पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के निधन पर शोक की लहर, राजनीतिक जगत में शोक व्याप्त

अहमदाबाद विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। अनुभवी राजनेता, कुशल प्रशासक और जनहितैषी व्यक्तित्व के रूप में पहचाने जाने वाले विजय रूपाणी का इस तरह असमय जाना राजनीति जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वे न केवल गुजरात की राजनीति में एक महत्वपूर्ण चेहरा थे, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी भारतीय जनता पार्टी के लिए एक सशक्त स्तंभ की भूमिका निभा रहे थे।

पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री खूबलाल ध्रुव ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि विजय रूपाणी एक सरल, सहज और समर्पित जननेता थे। उन्होंने हमेशा जनभावनाओं का सम्मान किया और अपने कार्यकाल में गुजरात को विकास के कई नए आयाम दिए। उनका नेतृत्व राज्य की जनता के लिए प्रेरणास्रोत था।

खूबलाल ध्रुव ने कहा कि रूपाणी जी का निधन केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि एक युग की समाप्ति है। उनके विचार और योगदान हमेशा आने वाली पीढ़ियों को मार्गदर्शन देते रहेंगे। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

इस दुखद अवसर पर समूचा भाजपा परिवार और प्रदेशवासी शोक संतप्त हैं। विजय रूपाणी की स्मृति हमेशा उनके योगदानों के माध्यम से जीवित रहेगी।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज