इंस्टाग्राम पर “लास्ट स्टोरी” डालकर 17 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, गांव में पसरा मातम

फिंगेश्वर -:गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुण्डेल से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां 17 वर्षीय युवक ने अपने ही कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतक युवक ने आत्महत्या से पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक स्टोरी पोस्ट की, जिसमें लिखा था – “लास्ट स्टोरी इंस्टाग्राम फैमिली”। इस स्टोरी के कुछ देर बाद ही उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

युवक की असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों और परिचितों में घटना को लेकर गहरा दुख और स्तब्धता है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की गहन जांच कर रही है, साथ ही मोबाइल और सोशल मीडिया गतिविधियों की भी पड़ताल की जा रही है।

इस दुखद घटना ने एक बार फिर युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य और सोशल मीडिया के प्रभाव पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज