पाटसिवनी मे संदिग्ध हालात में महिला की पेड़ पर लटकी मिली लाश, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

गरियाबंद-:गरियाबंद जिले के छुरा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम पाटसिवनी में 50 वर्षीय महिला शारदा बाई विश्वकर्मा की लाश गांव से कुछ दूरी पर आम के पेड़ से फंदे पर लटकी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही छुरा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका शारदा बाई विश्वकर्मा अपने सौतेले बेटे और बहू के साथ गांव में निवास करती थी। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर आम के पेड़ पर एक महिला की लाश फंदे से लटकी देखी। तुरंत ही पुलिस को सूचित किया गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को लाश की स्थिति संदिग्ध प्रतीत हुई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, महिला का शव जिस साड़ी के पल्लू से फांसी पर लटका था, वह जमीन को छू रहा था और टहनी से लाश घसीटती हुई प्रतीत हो रही थी। यह तथ्य प्रथम दृष्टया आत्महत्या की संभावना को कमजोर करता है और मामला हत्या की ओर भी इशारा करता है। हालांकि पुलिस ने किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा करने की बात कही है।

फिलहाल पुलिस ने महिला के परिजनों, पड़ोसियों और आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ शुरू कर दी है। कुछ स्थानीय लोग इसे घरेलू विवाद से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कुछ इसे किसी षड्यंत्र की संभावना बता रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

इस घटना के बाद ग्राम पाटसिवनी सहित पूरे क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल है। अब सबकी निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पर टिकी हुई हैं, जो इस रहस्यमय मौत से पर्दा उठा सकती है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज