सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के लिए प्रतिबद्ध है भाजपा – सत्यलता

पामगढ़। राष्ट्रव्यापी अभियान विकसित भारत का अमृत काल, सेवा सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल” पूर्ण होने पर भाजपा मण्डल मुलमुला के अंतर्गत ग्राम भैंसो के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्रांगण में संकल्प सभा का आयोजन किया गया।

संकल्प सभा में मुख्यवक्ता के रूप में भाजपा जिला मंत्री रमेश वैष्णव, जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता आनंद प्रकाश मिरी एवं भाजपा नेता संतोष लहरे का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई। संकल्प सभा को रमेश वैष्णव ने संबोधित करते हुए कहा भाजपा की नेतृत्व वाली सरकार ने कल्याण को कार्य रूप में परिवर्तित किया है। आयुष्मान भारत केवल एक स्वास्थ्य बीमा योजना नहीं है, यह करोड़ों वंचित नागरिकों के लिए जीवन रक्षक पहल है। उज्वला योजना से आज माताओं बहनों को धुंए से मुक्ति मिली है।संकल्प सभा को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में भारत ने पिछले 11 वर्षों में उल्लेखनीय परिवर्तन देखा है। चाहे वह जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीबों को सशक्त बनाना हो या आवश्यक सेवाओं के साथ कतार में अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना हो, भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के लिए प्रतिबद्ध है। मोदी सरकार ने कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने, आर्थिक विकास और रोजगार सृजन को सुविधाजनक बनाने के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का काम कर रही है।

संतोष लहरे ने संबोधित करते हुए कहा 2014 में मोदी सरकार एक संकल्प के साथ सत्ता में आई थी, जो 2025 तक आते-आते सिद्ध होती नजर आ रही है। इसीलिए 11वीं वर्षगांठ को संकल्प से सिद्धि तक के थीम पर मनाने का फैसला किया है। ऑपरेशन सिंदूर और भारत के चौथी बड़ी अर्थव्यस्था बनने में इस सिद्धि को देखा जा सकता है। कार्यक्रम के संयोजक सुखराम मधुकर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा मोदी सरकार स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत प्रत्येक घरों में शौचालय का निर्माण किया गया है, प्रधानमंत्री आवास से लाभार्थियों को पक्के छत के मकान मिले है, किसानों के हित में किसान क्रेडिट कार्ड से बैंकों से मुक्त लोन की सुविधाएं मिल रही है, किसान सम्मान निधि के अंतर्गत किसानों के खाते में राशि दी जाती है। इस अवसर पर भाजपा मण्डल मुलमुला के अध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप यादव, कार्यक्रम के संयोजक सुखराम मधुकर, सहसंयोजक दरस पटेल, गजानंद कश्यप, पूर्व मण्डल अध्यक्ष उद्यालिक साहू, उपाध्यक्ष रामपुकार कश्यप, महामंत्री कौशल जोशी, संतोषी सिंह, कोषाध्यक्ष किरण कुंभकार, मंत्री प्रहलाद साहू, संतोष साहू, तीजराम कश्यप, कुलदीप सिंह, विवेक जोगी, प्रकाश यादव, खिलकमल कश्यप, साखीराम कश्यप, भोला यादव, राजधर सिंह, दिलीप सिंह, भारत मेहर, महेंद्र कश्यप, जेठूराम जांगडे, जीवन खन्ना, कमल रात्रे, राजकमल कुंभकार, रामलाल कश्यप, प्रमोद सांडिल्य, सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज