खरौद/प्रदेश संगठन एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अंबेशजांगड़े के निर्देशानुसार कोडाभाट मंडल अध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा शासकीय लक्ष्मणेश्वर महाविद्यालय सभागार में संकल्प से सिद्धि तक का 11 वर्षों के केंद्र सरकार के उपलब्धियां को लेकर कार्यशाला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता जिला महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा पूर्व जिला पंचायत सभापति नरेंद्र कौशिक नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद यादव रहे कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता श्यामा प्रसाद मुखर्जी दीनदयाल उपाध्याय अटल बिहारी वाजपेई के छायाचित्र पर पुष्पमाला दीप प्रज्वलित कर किया गया।

प्रस्तावना मंडल अध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा केंद्र सरकार के सेवा सुशासन रक्षा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत डिजिटल क्रांति एवं अन्य विषयों पर 11 साल के जन कल्याणकारी योजनाओं का जानकारी दिया गया। इसके पश्चात मुख्य वक्ताओ द्वारा देश के मजबूत नेतृत्व नरेंद्र मोदी के 11 साल को विकसित अमृत काल में सेवा सुशासन की सरकार बताया गया जिसमें अद्भुत अविश्वसनीय अकल्पनीय बदलाव देखने को मिला है भारत की नीति में ऐतिहासिक बदलाव आया है भारत अब केवल सुनता नहीं एटमी धमकी से डरता नहीं है सीधा कठोर और निर्णायक जवाब देता है उरी के बाद सर्जिकल स्ट्राइक एयर स्ट्राइक पुलवामा हमले के बाद एयर स्ट्राइक ऑपरेशन सिंदूर नाम देकर सैन्य ताकत और राजनीतिक की इच्छा शक्ति को दुनिया के सामने रखा देश के लिए अभिशाप बन चुका कश्मीर से धारा 370 अनुच्छेद 35 अ से अयोध्या में राम भगवान को टेट से निकाल कर भव्य राम मंदिर के सपने को पूरे विश्व ने हकीकत में देखा आज विश्व में अनेक देश आर्थिक संकट से जूझ रहा है उस स्थिति में भारत आज आत्मनिर्भर विश्व के चौथी अर्थव्यवस्था के रूप में जगह बनाई भारत का रक्षा निर्यात 24 गुना बढ़कर 23622 तक पहुंच गया है साथ ही स्वदेशी हेलीकाफटर प्रचंड मिसाइल सिस्टम आकाश ब्रह्मोस का इस्तेमाल कर सैनिकों द्वारा पाकिस्तान की आतंकवादी ठिकानों को तबाह कर दिया। देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अंत्योदय नीति को प्राथमिकता देते हुए अंतिम व्यक्ति तक सभी योजनाओं को पहुंचाई जा रही है जनधन खाता खोला गया स्वच्छ भारत मिशन से जोड़ा गया प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि कृषि बाजार 5 गुना बढ़ाया गया नमो ड्रोन दीदी से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कृषि से जोड़ा जा रहा है जन औषधि केंद्र खोलकर सस्ते में दवाई उपलब्ध कराई जा रही है सौभाग्य योजना के तहत अंतिम व्यक्ति तक बिजली प्रदान की जा रही है प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत 300 यूनिट तक मुफ्त में बिजली दी जा रही है प्रधानमंत्री आवास योजना उज्ज्वला योजना मुक्त में वैक्सीन पूरे देश में लगाया ही नहीं अपितु अन्य विकसित देशों में भी निर्यात किया गया 81 करोड़ से अधिक लोगों को मुक्त अनाज 2019 से दी जा रही है वंदे भारत ट्रेन मेट्रो ट्रेन चिनाब ओवरब्रिज के अनेक ओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है।पूर्व सरकार से 90% अधिक प्रतिदिन राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण 11 वर्षों में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा एवं ओषालयों का निर्माण70% अधिक यह केवल आंकड़े नहीं हैं आकांक्षाओं का उड़ान है। कांग्रेस शासन काल में हमने भयावह स्थिति दिन देखे हैं जब एक के बाद एक आतंकवादी हमले होते थे घर से निकलते थे तो वापसी की कोई गारंटी नहीं थी पूरे देश में भय का माहौल था कांग्रेस की सरकार पाकिस्तान नाम लेने से कतराते थे सिर्फ इसकी हम कड़ी निंदा करते हैं शोक संदेश भेजती थी इस तरह की बात करते राष्ट्र की सुरक्षा को तुष्टिकरण की राजनीति के अधीन कर दिया गया था। कांग्रेस पार्टी में कौन बनेगा प्रधानमंत्री कौन बनेगा पार्टी का अध्यक्ष यह सब कुछ तय रहता है आजादी से अब तक एक ही परिवार के लोग पूरे कांग्रेस पार्टी की प्रतिनिधित्व कर रहे हैं वंशवाद की राजनीति कांग्रेस में है भारतीय जनता पार्टी में कौन प्रधानमंत्री बनेगा कौन राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेगा कौन मुख्यमंत्री बनेगा यह कोई नहीं जानता है। मुख्य वक्ता पुरुषोत्तम शर्मा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन आजादी की 100 वर्ष पूर्ण होने पर 2047 का विकसित भारत बनाने के लिए उपस्थित जनों से संकल्प शपथ दिलाया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद यादव उपाध्यक्ष महेश्वर यादव ओम प्रकाश शर्मा महिला मोर्चा जिला महामंत्री न्यूरेश्वरी श्रीवास मंडल महामंत्री सनत साहू उपाध्यक्ष राम कीर्तन कश्यप गोपाल आदित्य पूर्व मंडल महामंत्री शरद चंद्र शर्मा सममे लाल साहू पार्षद नेहरू राही हे कृष्णा साहू राम सहाय यादव परमानंद राही हुलास राम साहू दीपशिखा यादव सत्यनारायण शर्मा सहसंयोजक रामकृष्ण सोनी अश्वनी देवांगन सुखनंदन देवांगन रितेश सिंह सहसंयोजक डमरू मनहर खेद नाथ साहू सुनील खुटे हृदय यादव धरम सिदार प्रखर यादव धन साय यादव रामेश्वर साहू बद्री यादव हरीश गिर गोस्वामी जागेश्वर ईश्वर लाल साहू नितिन यादव रामेश्वर राजेंद्र कुमार सतवंशी तुमन लाल जितेंद्र मदनलाल साहू ओम प्रकाश साहू गंगाधर साहू राजेंद्र प्रसाद बृजनंदन हरिहर दास मनरखन राघवेंद्र के साथ मंडल पदाधिकारी कार्यकर्ताओ के साथ बड़ी संख्या में महिला शक्ति उपस्थिति रही कार्यक्रम का संचालन संकल्प से सिद्धि तक के मंडल संयोजक बसंत यादव एवं आभार प्रदर्शन मंडल के महामंत्री उत्तम सोनी द्वारा किया गया।

Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है