ग्राम पंचायत नावापारा में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

सौरभ यादव/ राजधानी से जनता तक

तिल्दा नेवरा :- सिमगा ब्लॉक के ग्राम नवापारा में योग दिवस मनाया गया, जिसमें जनपद अध्यक्ष डॉ.दौलत राम पाल, गांव के सरपंच डोमार सिंहमारकंडे,शास.उच्च.माध्य.विद्यालय नावापारा के प्राचार्य गणेश कुमार घृतकर, पी.टी.आई. वीरेन्द्र पटेल एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थिति थे।सभी विद्यार्थी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास किया। जनपद अध्यक्ष डॉ. दौलत राम पाल ने सभी विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देते हुए कहा योग ना केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम है, बल्कि मानसिक शांति और आत्म संयम का भी मार्ग है। सरपंच,विद्यालय के प्राचार्य एवं सभी स्टाफ ने योग के विभिन्न महत्वपूर्ण लाभों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि योग हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जो कि हमे शारीरिक व मानसिक तनाव से बचने में सहायता करता है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रति जागरूकता फैलाना और सभी आयु वर्ग को इसके लाभों से परिचित कराना था।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज