देवभोग विकास खण्ड के स्कूली छात्राओं की नया सुरक्षा अभियान खाकी आपकी सखी कार्यक्रम शुरूआत 

जिला संवाददाता-चरण सिंह क्षेत्रपाल  

देवभोग – गरियाबंद एसपी निखिल अशोक राखेचा के निर्देशन एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन पर थाना देवभोग के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवभोग में स्कूली छात्राओं को सुरक्षा संबंधित विभिन्न गतिविधियों को लेकर छात्रों को मार्गदर्शन दिया गया । इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है कि छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिकोण से खाकी आपकी सखी अभियान के माध्यम से देवभोग थाना अन्तर्गत क्षेत्र के स्कूल/कॉलेज को 06 जोन में विभाजित कर महिला पुलिस अधिकारी और अन्य पुलिस अधिकारी को लिंक अधिकारी बनाया गया है, जोकि थाना क्षेत्र के स्कूल/कॉलेज में पहुंच कर छात्राओं के साथ होने वाले परेशानियों पर पुलिस सहायता उपलब्ध कराएंगे ,इसमें प्रमुख रूप से रास्ते में ग्रुप बना कर छेड़छाड़ करना,,अनावश्यक पीछा करना या अपमानजनक शब्दों का प्रयोग इत्यादि पर कार्यवाही की जाएगी ।इस प्रकार की घटनाएं होने से छात्राएं थाना बिना आए लिंक पुलिस अधिकारी के व्हाट्सएप नंबर पर सूचना दे सकती है ,जिस पर देवभोग पुलिस तत्काल कार्यवाही करेगी साथ ही शिकायतकर्ता का नाम भी गोपनीय रखा जाएगा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज