विष्णु के सुशासन में छत्तीसगढ़ की जनता को मिला रहा 3 माह का राशन : खूबलाल ध्रुव

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधा जनता तक पहुँच रहा है। इसी क्रम में प्रदेश की जनता को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के माध्यम से तीन महीने का राशन एक साथ वितरित किया जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री खूबलाल ध्रुव ने कहा कि यह व्यवस्था मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की दूरदर्शिता और गरीबों के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाती है। इससे हितग्राहियों को बार-बार लाइन में लगने की परेशानी नहीं होगी और बरसात के मौसम में खाद्यान्न की कमी का संकट भी नहीं होगा।

ध्रुव ने छत्तीसगढ़ की PDS प्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि आज व्यवस्था पारदर्शी हुई है, कहीं कालाबाज़ारी या बिचौलियों की दखल नहीं है। गरीब, आदिवासी, किसान, श्रमिक — सभी को समय पर खाद्यान्न मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर “गरीब कल्याण” के संकल्प को ज़मीन पर उतार रही हैं। आने वाले दिनों में और भी योजनाएं इसी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ लागू की जाएंगी।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज