सुकमा में भाजयुमो ने किया कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ पुतलादहन

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

सुकमा – भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल योगराज टिकरिहा जी के आह्वान पर, भाजपा जिलाध्यक्ष आदरणीय श्री धनीराम बारसे के मार्गदर्शन एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आदरणीय श्री शोभन गंदामी जी के नेतृत्व में आज दिनांक 28 दिसंबर 2025 को सुकमा के बस स्टैंड परिसर में प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन के दौरान हिन्दू एवं सनातन विरोधी बताई गई कांग्रेसी नेताओं भूपेश बघेल एवं टी.एस. सिंहदेव की कथित अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में उनका पुतलादहन किया गया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए ऐसे बयानों की कड़ी निंदा की और सार्वजनिक रूप से माफी की मांग की।

इस अवसर पर सुकमा जिले के प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य श्री अरुण सिंह भदोरिया, विधानसभा संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष श्रीमती नूपुर वैदिक, जिला उपाध्यक्ष श्री दिलीप पेद्दी, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मरकाम भीम, जिला मंत्री श्री संजय सोढ़ी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री हुंगा राम मरकाम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती माड़े बारसे, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री राजकुमार कश्यप, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री रमाकांत नायक, पूर्व कोषाध्यक्ष श्री लीलाधर राठी, मंडल महामंत्री श्री जोगाराम बारसे, श्री मुकेश जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री विनोद सिंह बैस, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री धनीराम यादव, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री एन. आनंद, एससी मोर्चा जिला महामंत्री श्री उपेंद्र नायक सहित जिले के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

टॉप स्टोरीज