गणतंत्र दिवस समारोह की अंतिम रिहर्सल संपन्न

केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम सुकमा में करेंगे ध्वजारोहण

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

सुकमा – जिला प्रशासन सुकमा द्वारा आगामी गणतंत्र दिवस समारोह के गरिमामयी एवं भव्य आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित मिनी स्टेडियम ग्राउंड में जिला स्तरीय समारोह की अंतिम रिहर्सल सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

कलेक्टर एवं पुलिस प्रशासन ने लिया तैयारियों का जायजा

अंतिम रिहर्सल के दौरान कलेक्टर श्री अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रोहित शाह एवं श्री अभिषेक वर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने परेड में शामिल टुकड़ियों का निरीक्षण किया तथा समारोह के सुव्यवस्थित और समयबद्ध संचालन हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम होंगे मुख्य अतिथि

राज्य शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार सुकमा जिला मुख्यालय में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम होंगे। शनिवार देर शाम जारी संशोधित आदेश के अनुसार वे 26 जनवरी को प्रातः मिनी स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, परेड की सलामी लेंगे तथा मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश की जनता के नाम दिए गए संदेश का वाचन करेंगे।

परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आकर्षण का केंद्र

मुख्य समारोह में सुरक्षा बलों एवं छात्र-छात्राओं की विभिन्न प्लाटून द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया जाएगा। परेड में जिला पुलिस बल, सीएएफ, सीआरपीएफ, एनसीसी, स्काउट-गाइड तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इसके साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी जाएंगी, जो समारोह का मुख्य आकर्षण रहेंगी।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

राष्ट्रीय पर्व को ध्यान में रखते हुए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। मिनी स्टेडियम परिसर सहित जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस राष्ट्रीय उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाएं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज