छिंदगढ़ में आदर्श युवा क्लब द्वारा अंडर-19 बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

सुकमा – छिंदगढ़ आदर्श युवा क्लब के तत्वावधान में आज इंडोर स्टेडियम छिंदगढ़ में अंडर-19 बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के अनेक प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती संजना नेगी उपस्थित थे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में पूर्व उपसरपंच श्री चांद बादशाह, वरिष्ठ शिक्षक श्री नसीब खान, श्री अजय बघेल, श्री नवीन दांदडें सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं खिलाड़ीगण की गरिमामयी उपस्थिति थे।

आदर्श युवा क्लब द्वारा आयोजित यह बैडमिंटन टूर्नामेंट युवाओं को खेल के माध्यम से अनुशासन, टीम भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज