पीएम श्री आवासीय बालिका पोटा केबिन हाई स्कूल बालाटिकरा के 180 छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण 

 

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा — पीएम श्री शासकीय आवासीय बालिका पोटा केबिन हाई स्कूल, बालाटिकरा, छिन्दगढ़ (जिला सुकमा) के कुल 180 छात्राओं को दिनांक 11.02.2026 को शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्री हुंगाराम मरकाम के द्वारा हरी झंडी दिखाकर शैक्षणिक भ्रमण के लिए बस को रवाना किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी श्री मनोज दुबे, एबीओ श्री चंद्रशेखर शोरी , संकुल समन्वयक श्री रवि उपाध्याय, संकुल समन्वयक श्री दुर्गेश पटेल, प्राचार्य श्रीमती रजमेन कुजूर , आवासीय बालिका पोटा केबिन अधीक्षिका श्रीमती मोनिका रानी दांदडें एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

छात्राओं को तीरथगढ़ जलप्रपात, शहीद महेन्द्र कर्मा मेडिकल कॉलेज, साइंस पार्क एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज का भ्रमण कराया जाएगा। यह भ्रमण शैक्षणिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे छात्राओं को प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ विज्ञान, चिकित्सा एवं तकनीकी शिक्षा से संबंधित व्यावहारिक जानकारी प्राप्त होगी।

विद्यालय प्रबंधन द्वारा भ्रमण के दौरान सुरक्षा, अनुशासन एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों के पालन की समुचित व्यवस्था की गई है। शिक्षकों के मार्गदर्शन में यह भ्रमण छात्राओं के ज्ञानवर्धन एवं सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होगा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज