स्कूलों में डीईओ का औचक निरीक्षण, बोर्ड परीक्षा तैयारियों का लिया जायजा

प्राचार्य व सहायक शिक्षक को अनुपस्थिति पर नोटिस जारी

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा – कलेक्टर श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.आर. मंडावी ने गुरुवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शैक्षणिक गतिविधियों, परीक्षा तैयारी एवं विद्यार्थियों की प्रगति की समीक्षा की।

डीईओ ने हाई स्कूल एवं पोटाकेबिन हाई स्कूल कोर्रा में कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों से संवाद कर ब्लूप्रिंट आधारित अध्ययन, पुराने प्रश्नपत्रों के नियमित अभ्यास तथा विषयों को समझकर अध्ययन करने की सलाह दी, ताकि बेहतर परिणाम सुनिश्चित किए जा सकें।

निरीक्षण के दौरान पोटाकेबिन स्कूल कोर्रा के प्रभारी प्राचार्य एवं मा. शा. मारोकी के सहायक शिक्षक श्री दीनदयाल ठाकुर के अनुपस्थित पाए जाने पर डीईओ ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त प्राथमिक शाला महरापारा, कच्चारास, मारोकी, आदगुड़ा एवं मड़ियारास का भी निरीक्षण किया गया, जहां कक्षा 5वीं एवं 8वीं की परीक्षा तैयारियों की समीक्षा की गई। डीईओ ने कमजोर विद्यार्थियों के लिए उपचारात्मक शिक्षण (रिमेडियल टीचिंग) सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सभी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना का संचालन संतोषजनक पाया गया। डीईओ ने शिक्षकों को नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण एवं परीक्षा परिणाम सुधारने हेतु विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज