किस्टाराम क्षेत्र में नक्सली स्मारक ध्वस्त, सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

सुकमा – किस्टाराम क्षेत्र के गांव सेनामपेंटा, जिला सुकमा में सर्चिंग अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नक्सली स्मारक को ध्वस्त किया। यह संयुक्त अभियान महानिदेशक सीआरपीएफ श्री शालिन, महानिरीक्षक छत्तीसगढ़ सेक्टर श्री राजेश पांडे तथा उप महानिरीक्षक परिचालन (कोंटा) के मार्गदर्शन में कमांडेंट श्री विजय शंकर एवं श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में बी/217 बटालियन, ई/212 बटालियन और किस्टाराम पुलिस पार्टी द्वारा संचालित किया गया।

दिनांक 19 फरवरी 2026 को यह कार्रवाई आम ग्रामीणों की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से की गई। ध्वस्त किया गया यह स्मारक वर्ष 2010 में वरिष्ठ माओवादी कैडर भामुन के नाम पर बनाया गया था, जो क्षेत्र में माओवादियों के प्रभाव, दुष्प्रचार और वर्चस्व का प्रतीक माना जाता था।

सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के तहत क्षेत्र में मौजूद माओवादी प्रतीकों, स्मारकों और हिंसक विचारधारा से जुड़े सभी चिन्हों की पहचान कर उन्हें नष्ट किया जा रहा है। बटालियन ऑपरेशन इलाके में आम जनता के साथ सक्रिय संवाद और सहयोग के माध्यम से माओवादी प्रभाव को समाप्त करने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है।

इस कार्रवाई से क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विश्वास का माहौल मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज