बालकोनगर के ग्रामीण क्षेत्र में बीती रात चली गोली इलाके में दहशत.. पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा.. पूछताछ जारी 

राजधानी से जनता तक|कोरबा| कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत सनसनीखेज मामला सामने आए हैं, जहां बीती रात रिहायशी इलाके में एक युवक द्वारा बंदूक से फायरिंग की घटना सामने आई है, घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल हैं, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई हैं।जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है, आरोपी से पूछताछ जारी हैं। घटना बीती रात लगभग 11 बजे के करीब की बताई जा रही जहां, बालको थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत दोनद्रो, संगमनगर के एक मकान में आरोपी गोली दाग कर फरार हो गया था। गोली घरसे के शटर को भेदते हुए दिवाल में जा लगी। मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को कब्जे में ले लिया है, जल्द मामले में खुलासा किया जा सकता है। बहरहाल क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ हैं।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com