युवा नेतृत्व को मिली नई जिम्मेदारी: सृजन सिंह बने भाजयुमो जिला महामंत्री, सुकमा

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

 

सुकमा – भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को गति देने के उद्देश्य से पार्टी नेतृत्व ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला सुकमा की जिला कार्यकारिणी में विस्तार करते हुए सृजन सिंह को जिला महामंत्री के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है।

इस नियुक्ति से जिलेभर के युवाओं एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह और हर्ष का माहौल है। सृजन सिंह की संगठनात्मक दक्षता, कर्मठता एवं जमीनी स्तर पर सक्रियता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में भाजयुमो को नई ऊर्जा, दिशा और गति मिलेगी।

कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

नवनियुक्त जिला महामंत्री सृजन सिंह लंबे समय से भाजयुमो में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उन्होंने विभिन्न संगठनात्मक अभियानों, जनसेवा कार्यक्रमों तथा युवाओं को भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा से जोड़ने में सराहनीय योगदान दिया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनकी नियुक्ति से संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा जनहित के कार्यों को नई गति मिलेगी।

जिले के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सृजन सिंह को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज