कुसमी में कांग्रेस का प्रदर्शन: प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद पीएम मोदी का पुतला दहन

भाजपा नेता के फार्म हाउस में अफीम की खेती का आरोप, गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का आक्रोश

चन्द्रदीप यादव/राजधानी से जनता तक/कुसमी 

कुसमी :- बलरामपुर,छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कुसमी में भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत कुसमी स्थित वन विभाग विश्राम गृह में आयोजित जिला स्तरीय प्रेस कॉन्फ्रेंस से हुई, जहां कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार और केंद्र सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिहर यादव ने कहा__

कि प्रदेश में नशे के कारोबार को संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि दुर्ग जिले के समोदा गांव में एक भाजपा नेता के फार्म हाउस में लगभग 9.50 एकड़ भूमि में अफीम की खेती किए जाने का मामला सामने आया है, जो बेहद गंभीर है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के संरक्षण में प्रदेश के युवाओं को नशे की ओर धकेला जा रहा है, जो चिंता का विषय है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार द्वारा घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर भी कड़ी नाराजगी जताई और कहा कि महंगाई से आम जनता त्रस्त हो चुकी है।

इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता कुसमी बस स्टैंड पहुंचे, जहां गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के दौरान पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, जिससे कुछ देर के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प की स्थिति भी बन गई।

कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस लिया जाए और प्रदेश में नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई की जाए।

इस दौरान कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत विश्वास, जिला महामंत्री मुजस्सम नजर, जिला महामंत्री विश्वजीत सिंह देव, जिला सचिव इंद्रदेव यादव, सुनील गुप्ता कोषाध्यक्ष, बलरामपुर ब्लॉक अध्यक्ष समीर सिंह देव, ब्लॉक अध्यक्ष देवनारायण रघुनाथपुर, कुसमी ब्लॉक अध्यक्ष हरीश मिश्रा, चांदो ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल्ला खान, शंकरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष विजय पैकरा, कुसमी मंडल अध्यक्ष पंकज दुबे, सामरी मंडल अध्यक्ष खसरू बुनकर, जनपद सदस्य शंकरगढ़ विवेक सिंह देव, वरिष्ठ नेता फरीद खान, लालसाय मिंज, पूर्व पार्षद छत्रपति, पार्षद 08 वाहिद अली, विधानसभा अध्यक्ष दीपक बुनकर, उपाध्यक्ष मुदस्सिर इराकी, महिला नेता पूर्णिमा सेमरिया, संजीत चौबे, महासचिव वेदांत भारती, युवा नेता सोनू अली, सैफ अली, राशीद आलम, जफर रहमानी, यूसुफ खान, यासीन खान, और अन्य कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज