चन्द्रदीप यादव/राजधानी से जनता तक /बलरामपुर,रामानुजगंज
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बलरामपुर के बाजारपारा ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय वृहद महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें जिले भर से बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रदर्शनी भी लगाए गए। स्कूली बच्चों और महिलाओं ने रस्सा-कसी सहित कई गतिविधियों में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बस्तर से वर्चुअल माध्यम से जुड़े और महिलाओं को संबोधित किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामणि निकुंज रहीं। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, वहीं स्कूली बच्चों ने महिला दिवस पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।
कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है



