बलरामपुर पुलिस के द्वारा अभियान चलाकर पिछले 12 घंटे के भीतर कुल 25 वारंटिओं को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमाण्ड पर

चन्द्रदीप यादव/राजधानी से जनता तक/बलरामपुर, रामानुजगंज 

बलरामपुर :- बलरामपुर-रामानुजगंज पुलिस की बड़ी कार्यवाही, लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटिओं को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष किया गया पेश, पूरे जिले में व्यापक तौर पर अभियान चलाकर 12 घंटे के भीतर कुल 25 वारंटी किए गए गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर (भा.पु.से.) के कुशल मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के नेतृत्व में स्थाई वारंटियों के धर-पकड़ हेतु जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी द्वारा पूरे जिले में चलाया गया विशेष अभियान

अभियान के अन्तर्गत अत्यधिक पुराने लगातार 09 वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को भी किया गया गिरफ्तार

> जिले में कानून-व्यवस्था एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने की दिशा में तथा अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बलरामपुर-रा,ग, वैभव बैंकर (भा.पु.से.) द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों की समीक्षा बैठक लेकर थाना/चौकी प्रभारियों को थाना/चौकी स्तर पर पुलिस टीमें गठित कर लंबति स्थाई वारंटियों व गिरफ्तारी वारंटियों की अधिक से अधिक तामिली के निर्देश दिए गए थे।

> इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विश्व दीपक त्रिपाठी के नेतृत्व में लंबति स्थाई वारंटियों व गिरफ्तारी वारंटियों की अधिक से अधिक गिरफ्तारी हेतु आज दिनांक 08/03/2026 को भोर में (सुबह 03 बजे) थाना/चौकी स्तर पर पुलिस टीमों को गठन कर पूरे जिले में व्यापक अभियान चलाया गया। जिसके अन्तर्गत थाना/चौकी प्रभारी के नेतृत्व में गठित की गई पुलिस टीमों द्वारा अभियान चलाकर पिछले 12 घंटे के भीतर कुल 25 वारंटिओं को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें थाना रामानुजगंज से सर्वाधिक 08 वारंटी, थाना कोतवाली बलरामपुर से 05 वारंटी, थाना शंकरगढ़ से 05 वारंटी, थाना कुसमी से 02 वारंटी, थाना पस्ता से 02 वारंटी, थाना रामचन्द्रपुर से 01 वारंटी तथा चौकी विजयनगर से 02 वारंटी, इस प्रकार कुल 25 वारंटियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार वारंटियों में कुछ वारंटी कई 08-09 वर्षों से फरार चल रहे थे।

> ज्ञात हो जिला बलरामपुर-रामानुजगंज की सरहदें झारखण्ड, उत्तरप्रदेश एवं मध्यप्रदेश राज्य से लगी हुई है, जिससे असामाजिक तत्वों के प्रवेश करने की स्थिति बनी रहती है। कानून-व्यवस्था एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने तथा आमजनों में सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से पूरे जिले में थाना/चौकी प्रभारीगण के माध्यम से थाना/चौकी क्षेत्रों

में नशेड़ियों, गुण्डा व निगरानी बदमाशों, माफी बदमाश, असमाजिक तत्वों, बैंक एटीएम, सर्राफा दुकान, लाज एवं ढ़ाबा में लगातार चेक कर उन्हें सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिया जा रहा है। अभियान के दौरान थाना/चौकी क्षेत्र के गुण्डा, निगरानी, माफी बदमाशों के सकूनत पर जाकर उनकी वर्तमान गतिविधियों की जानकारी लेकर उन्हें आपराधिक कृत्यों से दूर रहने की कड़ी समझाईश दी गई है। जिले के सभी सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार एरिया डॉमिनेशन, गश्त सर्चिग की जा रही है, साथ ही आने-जाने वाले वाहनों की समय-समय पर चेकिंग भी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर-रामानुजगंज द्वारा बेवजह घूमने वालों, नशेड़ियों व अन्य असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी गई है कि, किसी भी अनैतिक गतिविधि में शामिल होना पाए जाने पर पर उनके विरूद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जावेगी।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज