शरदचंद्र शर्मा बने भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक

मेलाराम कश्यप संवाददाता

रिगनी / खरौद भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन द्वारा सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करने और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से नई नियुक्ति की गई है। प्रदेशाध्यक्ष किरण देव और संगठन महामंत्री पवनसाय की सहमति से तथा जिला अध्यक्ष अम्बेश जांगड़े की अनुशंसा पर प्रदेश संयोजक प्रवीण दुबे ने शरदचंद्र शर्मा को भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया है शरदचंद्र शर्मा की नियुक्ति से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। नियुक्ति के बाद शर्मा ने कहा कि संगठन द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि सहकारिता के माध्यम से किसानों को जोड़ते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही किसानों को खाद, बीज, ऋण एवं अन्य समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन, बैंक एवं सहकारी समितियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया जाएगा इस नियुक्ति पर कोड़ाभाठ मंडल अध्यक्ष शिवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला मंत्री हृदय यादव, नगर पंचायत खरौद अध्यक्ष गोविंद यादव, उपाध्यक्ष महेश्वर यादव, गोपाल आदित्य, महामंत्री उत्तम सोनी, सनत साहू, बसंत यादव, पार्षद नेहरू राही, हुलासराम साहू, हे कृष्ण साहू, परमानंद रोहिदास, रीका यादव, गेंदबाई आदित्य, अमरिका बाई, दीपशिखा यादव, मंगली बाई, नीलम यादव, मनोरंजन यादव, प्रमिला यादव, रामसहाय यादव, सत्यम सिदार, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रखर यादव, शुभम यादव, चन्द्रवती सोनी (जिला महिला मोर्चा मंत्री), धनसाय यादव, जवाहर आदित्य, राहुल यादव, शेखर यादव, सौरभ यादव, दिनेश आदित्य तथा महिला कमांडो धनेश्वरी आदित्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है