क्रुरतापूर्वक पिकअप में भैस भरकर उत्तर प्रदेश की ओर झारखण्ड बुचड़ खाना ले जा रहे है आरोपी गिरफ्तार 

चन्द्रदीप यादव/राजधानी से जनता तक/बलरामपुर, रामानुजगंज 

बसंतपुर :- बलरामपुर जिला के बसंतपुर थाना प्रभारी को दिनांक 08/03/2026 को जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति वाड्रफनगर की ओर से 05 रास मवेशी भैंस को महिन्द्र पीकप क्रमांक UP64CT5394 में क्रुरतापूर्वक ठुस-ठुस कर भरकर उत्तर प्रदेश की ओर बुचड़ खाना ले जा रहे है कि सूचना पर थाना प्रभारी बसंतपुर द्वारा हमराह स्टाफ के थाना बसंतपुर गेट के पास बैरिकेटिंग कराया गया, इसी दौरान उक्त महिन्द्र पीकप क्रमांक UP64CT5394 में आता दिखा जिसे हाथ देकर रोकने पर उक्त पीकप से एक आरोपी उतर कर भाग गया बाद महिन्द्र पीकप को रोककर पूछताछ करने पर पीकप वाहन चालक अपना नाम बुलंद अफसर पिता फिरोज अली, उम्र 24 साल, साकिन बडहोर, थाना बभनी, जिला सोनभद, उ०प्र० का निवासी होना बताया। मौके पर आरोपी के कब्जे से 02 नग भैंस 02 नग भैंसी एवं 01 मृत भैसा को जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया। बाद मवेशियों एवं आरोपी को थाना साथ लाकर आरोपी के विरूद्ध धारा सदर छ०ग० पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4,6,10, पशु क्रुरता अधिनियम की धारा 11(1-घ) का अपराध घटित करना पाये जाने पर आरोपी को गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराकर आरोपी बुलंद अफसर पिता फिरोज अली, साकिन बडहोर, थाना बभनी, जिला सोनभद, उ०प्र० को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

कार्यवाही में शामिल अधिकारी/कर्मचारी का नाम थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सोनी, सहायक उपनिरीक्षक धनसिंह सॉडिल्य प्रधान आरक्षक 643 देवसाय राम प्र.आर. 120 पंकज पोर्ते, प्र.आर. 721 विनोद सागर, आरक्षक 878 संजय मारकण्डेय आरक्षक 1170 धमेन्द्र यादव शामिल रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज