अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर चलती स्कॉर्पियो में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

राजधानी से जनता तक कोरबा। शहर के व्यस्त अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक स्कॉर्पियो वाहन में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते वाहन धू-धू कर जलने लगा, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

जानकारी के अनुसार चालक दोपहर करीब 3 बजे घर से एसईसीएल जीएम ऑफिस की ओर जा रहा था। ओवरब्रिज पर पहुंचते ही अचानक गाड़ी बंद हो गई और कुछ ही देर में वाहन से धुआं निकलने लगा। चालक ने किसी तरह दरवाजा खोलकर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, इसके बाद आग तेजी से फैल गई।

घटना के कारण ओवरब्रिज पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा और लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और टीआई मोतीलाल पटेल मौके पर पहुंचे तथा दमकल विभाग को बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज