अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्राचार्य हेमलता यादव को “सशक्त महिला सम्मान

कृष्ण मित्र फाउंडेशन ने प्राचार्या हेमलता यादव एवं पत्रकार  श्रेया भोंसले को किया सम्मानित

राजधानी से जनता तक रायपुर/अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कृष्ण मित्र फाउंडेशन, रायपुर द्वारा समाज में उत्कृष्ट और प्रेरणादायी कार्य करने वाली महिलाओं को “सशक्त महिला सम्मान” से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर टिकरापारा की प्राचार्या श्रीमती हेमलता यादव को शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सेवानिवृत्त प्रोफेसर  वीरेंद्र चौरसिया ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं की शक्ति, त्याग और समर्पण से ही समाज की प्रगति संभव होती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सम्मान और अवसर देकर ही समाज को सशक्त बनाया जा सकता है।

सम्मान प्राप्त करने पर प्राचार्या श्रीमती हेमलता यादव ने कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज और शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नई पीढ़ी को भी प्रेरणा मिलती है साथ ही आप सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

पत्रकार सुश्री श्रेया भोंसले ने कहा कि हम महिलाएं सदैव समाज के लिए कार्य करती है और मैं अपने कलम के माध्यम से महिलाओं तथा समाज के हर वर्ग की आवाज को उठती है या मेरा सिर्फ कार्य नहीं मेरा धर्म है और मैं आप सभी माताओं एवं बहनों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई देती हूं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्ण मित्र फाउंडेशन के अध्यक्ष  माधव लाल यादव ने की। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उनके कार्यों को प्रोत्साहित करना है, ताकि समाज में सकारात्मक प्रेरणा का संचार हो सके।

इस अवसर पर प्राचार्य श्रीमती हेमलता यादव एवं पत्रकार सुश्री श्रेया भोंसले सहित श्रीमती आभा बघेल, श्रीमती रेखा झंवर, श्रीमती मीना यादव, श्रीमती कलावती शुक्ला, श्रीमती संतोषी साहू, श्रीमती माया मितानिन को “सशक्त महिला सम्मान” प्रदान किया गया।

 

कार्यक्रम का सफल आयोजन कृष्ण मित्र फाउंडेशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सहयोग से संपन्न हुआ। अंत में संस्था के सचिव श्री गोवर्धन झंवर ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

ISHWAR NAURANGE
Author: ISHWAR NAURANGE

🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज