चन्द्रदीप यादव/राजधानी से जनता तक/कुसमी, बलरामपुर
बलरामपुर जिला के कुसमी थाना में 08.03.2026 को मुखबिर से सूचना मिला कि कुसमी निवासी मनेश कुमार प्रजापति पल्सर मोटरसाइकिल में अपने 02 साथियों के साथ झारखंड महुआडांड़ की तरफ से नशीली इंजेक्शन लेकर आ रहे हैं, कि सूचना पर घटनास्थल कुसमी कोरंधा रोड में हमराह स्टाफ के पहुंचकर संदेही .01 मोहम्मद सैफ 02. मनेश कुमार प्रजापति 03. पंकज प्रजापति तीनों निवासी कुसमी जिला बलरामपुर के है जो महुआडांड़ कोरंधा की ओर से काले रंग के 150 सीसी बजाज पल्सर मोटर साईकिल में आते मिले जिन्हें रोक कर विधिवत तलाशी एवं रेड कार्यवाही करने पर संदेही मनेश कुमार प्रजापति के मोटर साइकिल से और मो. सैफ एवं पंकज प्रजापति के संयुक्त कब्जे से नशीली इंजेक्शन पालिथीन में 13 नग Pheniramine maleate Injection I.P Avil 10 ml एवं एक शीशी में आधा भरा हुआ लगभग 0.5ml कुल मात्रा 130.5 ml एवं NRx Buprenorphine injection I.P 0.3 mg/ml REXOGESIC 2ML AMPOULES 13 नग कुल मात्रा 26 ml मिला, जो विधिवत जप्ती की कार्यवाही कर आरोपियों द्वारा धारा 21 (c) NDPS का अपराध घटित करना पाए जाने से विधिवत कार्यवाही कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आज दिनांक 09/03/2026 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है



