अशोका पब्लिक स्कूल में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

अनुराज साहू जिला प्रमुख सारंगढ़ बिलाईगढ़ राजधानी से जनता तक

सारंगढ़ । अशोका पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा माता सरस्वती के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व पूजा अर्चना के साथ किया गया । इस शुभ अवसर पर डॉ संजय कन्नौजे कलेक्टर , श्रीमती निमिषा पाण्डेय एडिशनल एसपी , श्रीमती सीमा कन्नौजे , श्रीमती अन्नू सिंह , श्रीमती स्नेहिल साहू एस डी ओ पी , श्रीमती शोभा देवी अग्रवाल , श्रीमती शशिकला अग्रवाल अध्यक्ष अभामाम श्रीमती आभा केशरवानी अध्यक्ष केशरवानी महिला समाज, श्रीमती हेमंती मेम अध्यक्ष वीरांगना चेरिटेबल ट्रस्ट , श्रीमती मनीप्रभा त्रिपाठी सेवानिवृत्त शिक्षिका, श्रीमती विभावरी सिंह ठाकुर प्राचार्य शावि . हरदी , सोमा सिंह ठाकुर एबीईओ , प्रियंका गोस्वामी राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षिका श्रीमती रजनी पाण्डेय समाजसेवी , अभिलाषा नायक जिपं सदस्य, श्रीमती सहोद्रा सिदार जिपं सदस्य अतिथि के रूप में मंचासीन रहे। समस्त अतिथियों को तिलक व पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत सत्कार किया गया । संजय भूषण पाण्डेय जिपं अध्यक्ष ने अपने उदबोधन के माध्यम से नारी शक्ति को नमन कर ते हुए सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। वहीं इस शुभ अवसर पर विद्यालय के संरक्षक राजेश अग्रवाल , विद्यालय के संचालक पुरुषोत्तम अग्रवाल एवं प्राचार्य जशबंत मिश्रा ने अपने उदबोधन में एक स्वस्थ समाज के निर्माण में नारी शक्ति के महत्व को सर्वोपरि कहा । इस अवसर पर गीत कविता एवं विविध खेलों का भी आयोजन किया गया जहाँ नारी शक्ति ने भाग लेते हुए अपने उत्कृष्टता का प्रमाण दिया।विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों को साल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट करते सम्मानित किया गया।अंत में स्वल्पाहार के साथ विद्यालय के उप प्राचार्या श्रीमती प्रीति अवस्थी के द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई ।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज