कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमित कुमार के द्वारा मंगलवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्टरेट परिसर में स्थित स्ट्रांग रूम एवं ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ गोदाम का आंतरिक निरीक्षण करते हुए सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को देखा। उन्होंने स्ट्रांग रूम एवं ईवीएम वेयरहाउस की ड्यूटी में कार्यरत कर्मचारियों को सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शबाब ख़ान, सहायक प्रोग्रामर श्री सौरभ उप्पल, सहायक ग्रेड-3 श्री केवल नाग और अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। वहीं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों में इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्री शेख सज्जार, भारतीय जनता पार्टी से श्री रमेश यादव, बहुजन समाज पार्टी से श्री सोलोमन गोंडा, आम आदमी पार्टी से श्री एसके बसीर तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज