बिग ब्रेकिंग – दुर्ग जिले के बाद अब बलरामपुर जिला के कुसमी छेत्र में मिला अफीम खेती का जखीरा, प्रशासन की कार्यवाही जारी

चन्द्रदीप यादव/राजधानी से जनता तक/कुसमी, बलरामपुर

कुसमी :- बलरामपुर- रामानुजगंज जिला के कुसमी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत त्रिपुरी के घोषरा पारा के डाड़ टोली चारो तरफ से जंगल के बिच में करीब 6:30 एकड़ की भूमि पर अफीम की खेती पकड़ने में पुलिस प्रशासन ने सफलता हासिल की है। हालांकि लंबे समय से यहां अफीम की खेती किया जाना प्रतीत हो रहा हैं।ज्ञात हो की छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती करने का एक मामला सामने आया था जिस मामले ने पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में राजनीतिक भूचाल ला दी थीं। यह मामला अभी शांत हुआ ही नहीं है कि दूसरा मामला बलरामपुर जिला के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत त्रिपुरी के घोषरा पारा में देखने को मिला है। यहां इस सुचना के बाद अफीम की खेती में शामिल एक भूमि स्वामी व खेत में काम करने वाले मजदूरों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. तथा किए गए अफीम की खेती में उगे फल से निकले अफीम के फलो का नमूना पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर जप्त करना शुरू कर दिया है. समाचार लिखे जाने तक कुसमी एसडीओपी आशीष कुंजाम एसडीएम अनमोल विवेक टोप्पो एवं पुलिस विभाग के टीम के साथ उक्त स्थल पर पहुंचकर किए गए खेत का सीमांकन प्रारंभ कर दिया है तथा आगे की कार्यवाही जारी है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज