अण्डोला में कल सजेगा जनसमस्या निवारण शिविर…

मौके पर ही होगा शिकायतों का निराकरण..

अनुराज साहू जिला प्रमुख सारंगढ़ बिलाईगढ़ राजधानी से जनता तक

सारंगढ़। जिला प्रशासन द्वारा आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जनपद पंचायत सारंगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत अण्डोला में कल, 16 अप्रैल 2026 को एक विशाल जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया है।

मिडिल स्कूल प्रांगण में जुटेगा प्रशासनिक अमला-

कार्यालय जिला पंचायत सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह शिविर गुरुवार को दोपहर 03:00 बजे से अण्डोला के मिडिल स्कूल प्रांगण में शुरू होगा। शिविर में सभी विभागों के जिला प्रमुखों को अपनी-अपनी योजनाओं की विस्तृत जानकारी और विभागीय स्टालों के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

सीधे प्रशासन तक पहुँचा सकेंगे अपनी बात-

मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) जिला पंचायत द्वारा जारी इस सूचना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की मांग और शिकायतों का एक ही स्थान पर समाधान करना है। इस शिविर के माध्यम से अण्डोला और आसपास के ग्रामीण पेयजल, बिजली, राशन कार्ड, राजस्व मामले और कृषि संबंधी अपनी समस्याओं को सीधे सक्षम अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे।
प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर स्थल पर पहुँचकर अपनी समस्याओं के निराकरण और शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है