पाकिस्तान बना अमेरिका-ईरान के बीच मध्यस्थ

इस्लामाबाद । अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान में वार्ता हो सकती है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची इस्लामाबाद पहुंच चुके हैं। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और दामाद जेरेड कुशनर भी अमेरिका से निकल चुके हैं। एक शीर्ष ईरानी अधिकारी ने बताया कि इस बार अमेरिका और ईरान के बीच कोई सीधी वार्ता नहीं होगी और पाकिस्तान अप्रत्यक्ष माध्यम से दोनों देशों के बीच संदेशों का आदान-प्रदान कराएगा।
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकई ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ईरानी प्रतिनिधिमंडल एक आधिकारिक दौरे के लिए इस्लामाबाद पहुंच गया है। उन्होंने कहा, विदेश मंत्री अराघची, पाकिस्तान के उन निरंतर मध्यस्थता प्रयासों के तहत वरिष्ठ पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ बैठकें करेंगे, जिनका उद्देश्य उस युद्ध को समाप्त करना है। ईरान और अमेरिका के बीच किसी भी बैठक की योजना नहीं है। ईरान की टिप्पणियां पाकिस्तान को पहुंचा दी जाएंगी।
अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर चर्चा के लिए जल्द इस्लामाबाद पहुंच सकते हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए कहा कि वार्ता प्रत्यक्ष रूप से होगी, लेकिन इसमें पाकिस्तान मध्यस्थता करेगा। उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस वाशिंगटन से विदेश मंत्री मार्को रुबियो और राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ समन्वय करते हुए बातचीत में शामिल रहेंगे।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरान एक प्रस्ताव दे रहा है और हमें देखना होगा। हालांकि, उन्होंने इस प्रस्ताव को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी। उन्होंने दोहराया कि किसी भी समझौते में ईरान को यूरेनियम छोडऩा और होर्मुज जलडमरूमध्य से निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करना शामिल होना चाहिए। जब उनसे पूछा गया कि वाशिंगटन किसके साथ बातचीत कर रहा है, तो उन्होंने कहा, उन लोगों से बात कर रहे हैं जो इस समय सत्ता में हैं।
11 और 12 अप्रैल को पाकिस्तान की मध्यस्थता में ईरान और अमेरिका के बीच इस्लामाबाद में पहले दौर की बातचीत हुई थी। हालांकि, इस दौरान कोई सहमति नहीं बन पाई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों देशों में ईरान के परमाणु कार्यक्रम, होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही, संवर्धित यूरेनियम को सौंपने समेत कई मुद्दों पर सहमति नहीं बन पाई। दूसरे दौर की संभावित वार्ता से पहले भी इन मुद्दों पर गतिरोध बना हुआ है।
००

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज